{"_id":"5ba4053c867a557ea65a568a","slug":"31537475900-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बन्ना देवी व सिविल लाइंस पुलिस ने दो बाइक समेत चार शातिर पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बन्ना देवी व सिविल लाइंस पुलिस ने दो बाइक समेत चार शातिर पकड़े
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
बन्ना देवी पुलिस ने चोरी एवं लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इनके कब्जे से चोरी की पल्सर बाइक बरामद हुई है। पुलिस तीनों शातिरों से पूछताछ में जुटी है। पुलिस को यकीन है कि पूछताछ में इनसे अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
बन्नादेवी थाना प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह को सूचना मिली कि गूलर रोड पर बाइक सवार तीन युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घेराबंदी कर पल्सर बाइक सवार तीन युवकों को पकड़ लिया।
पुलिस तीनों को अपने साथ थाने ले आई। यहां पूछताछ में उन्होंने अपने नाम फाईज पुत्र मो. स्माइल निवासी पटवारी नगला गली क्वार्सी, उमेर पुत्र उवेश निवासी खटीकान चौराहा देहलीगेट, वैभव कौशिक उर्फ वासु पुत्र प्रमोद शर्मा निवासी राम नगर गली केशव बघेल टावर के सामने वाली गली बन्नादेवी बताया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म के बाइक चोर एवं लुटेरे हैं। पूछताछ में अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है। इसके साथ ही सिविल लाइन पुलिस ने थाना सिविल लाइन ने चोरी की बाइक ले जाते अभी कुमार चौधरी पुत्र दीपक कुमार चौधरी निवासी जिरफपुर विशनपुरा प्रीति कालोनी थाना जिरफपुर चंडीगढ़ को कठपुला रोड से पकड़ा है।