{"_id":"6ad366c49502416f46019da9","slug":"youth-from-kotdwar-on-his-way-to-visit-vaishno-devi-dies-in-a-road-accident-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-127411-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: वैष्णो देवी दर्शन को जा रहे कोटद्वार के युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: वैष्णो देवी दर्शन को जा रहे कोटद्वार के युवक की सड़क हादसे में मौत
Sat, 17 Oct 2026 05:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 17 Oct 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे कोटद्वार निवासी 32 वर्षीय युवक की पंजाब के राजपुरा में सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार को युवक का शव कोटद्वार लाया गया। पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार, कौड़िया स्थित गब्बर सिंह कैंप निवासी अजय उर्फ मोनू (32) अपने चार दोस्तों के साथ वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कार से रवाना हुए थे। रास्ते में अंबाला से आगे राजपुरा में उन्होंने अपनी कार रोकी और मोनू सड़क पार कर शौचालय गया। लौटते समय सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों ने नजदीकी अस्पताल में उसका उपचार कराया और फिर उसे लेकर कोटद्वार के लिए रवाना हुए।
यमुनानगर पहुंचने पर मोनू की तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर साथी उसे वहां के अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने शुरुआती जांच में उसकी हालत ठीक बताई। लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत फिर से बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद वे शव लेकर कोटद्वार पहुंचे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भरने और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।