{"_id":"6ad364ed74f8cc6472043450","slug":"two-accused-arrested-52-grams-of-heroin-seized-pathankot-news-c-61-1-kot1001-104433-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: दो आरोपी गिरफ्तार, 52 ग्राम हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: दो आरोपी गिरफ्तार, 52 ग्राम हेरोइन बरामद
Sat, 17 Oct 2026 05:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sat, 17 Oct 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। पठानकोट पुलिस ने नहर किनारे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 52 ग्राम 38 मिलीग्राम हेरोइन और 3500 रुपये नकदी बरामद हुई है। दोनों युवक अमृतसर जिले के छेहरटा क्षेत्र के गांव छब्बा के निवासी हैं।
पुलिस दल यूबीडीसी नहर मार्ग पर गश्त कर रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिस वाहन को आता देख दोनों ने भागने की कोशिश की। पीछे बैठे युवक ने अपनी जेब से एक पारदर्शी लिफाफा सड़क पर फेंक दिया। जांच में लिफाफे में हेरोइन होने की पुष्टि हुई। पकड़े गए युवकों की पहचान लक्ष्मण सिंह उर्फ लच्छा और विशाल उर्फ जोबन के रूप में हुई है। विशाल के पास से 3500 रुपये भी मिले। दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।