{"_id":"6ad366941461b20f760f571d","slug":"jumped-into-the-ganges-people-saved-himher-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-155538-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: सुसाइड नोट छोड़कर गंगा में लगाई छलांग, लोगों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: सुसाइड नोट छोड़कर गंगा में लगाई छलांग, लोगों ने बचाया
विज्ञापन
- बिरला घाट पर शुक्रवार देर रात हुई घटना, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र के बिरला घाट पर शुक्रवार की देर रात एक महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। गंगा में कूदने से पहले महिला घाट किनारे सुसाइड नोट छोड़ गई थी। महिला को गंगा में कूदता देख वहां मौजूद लोगों ने महिला को बचाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अस्पताल ले जाकर उपचार के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात बिरला घाट पर महिला ने पहले गंगा किनारे एक सुसाइड नोट छोड़ा और फिर नदी में छलांग लगा दी। महिला को गंगा में कूदता देख घाट पर मौजूद कोलकाता के एक परिवार के लोगों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। शोर सुनकर चंडीघाट निवासी मुकेश भी महिला को बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से महिला को गंगा से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। महिला की ओर से छोड़े गए सुसाइड नोट में एक युवक और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि महिला को परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।