फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Navtej was murdered over a land dispute; father and son arrested.

Ludhiana News: जमीन विवाद में हुई थी नवतेज की हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Sat, 17 Oct 2026 05:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sat, 17 Oct 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
Navtej was murdered over a land dispute; father and son arrested.
लुधियाना में पूर्व सरपंच हत्याकांड में खुलासा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। महानगर के लाडोवाल बाईपास पर 3 अक्तूबर को हुए पूर्व सरपंच नवतेज सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में पता चला कि हत्या जमीन विवाद के कारण हुई थी। पुलिस ने इस मामले में एक पिता और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है, जबकि पहले शक के घेरे में आया चचेरा भाई बेकसूर निकला।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रुर सिंह और उसके बेटे जसविंदर सिंह के रूप में हुई है। मनजिंदर सिंह गोरु और हरप्रीत सिंह प्रीत की तलाश जारी है। नवतेज सिंह के बेटे आलमजीत सिंह ने पहले अपने चचेरे भाई वाहेगुरुपाल सिंह और उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया था। हालांकि, पुलिस की गहन छानबीन में उनकी संलिप्तता सामने नहीं आई। अपर पुलिस आयुक्त रूपिंदर सिंह ने बताया कि जांच रुर सिंह और जसविंदर सिंह तक पहुंची। नवतेज सिंह 3 अक्तूबर को मन्नेवाल गांव से अपनी कार में घर लौट रहे थे। लाडोवाल बाइपास के पास बाइक सवार दो हमलावरों ने उन पर सात गोलियां चलाईं। नवतेज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। नवतेज सिंह और आरोपियों के बीच कई साल से डेढ़ कनाल जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। करीब दो दशक पहले नवतेज सिंह के पिता ने रुर सिंह की बहन से यह जमीन खरीदी थी। रुर सिंह इस सौदे को अवैध मानता था क्योंकि उसका भी जमीन में हिस्सा था। यह मामला अदालत तक भी पहुंचा था। नवतेज ने रुर और उसके परिवार पर कब्जे के प्रयास के दो मामले भी दर्ज करवाए थे।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर इस परिवार के लिए जमीन बचाना बेहद अहम था। इसी रंजिश के कारण जसविंदर के मन में गहरी दुश्मनी बैठ गई थी। करीब तीन महीने पहले जसविंदर ने मंजीत सिंह और उसके रिश्तेदार हरप्रीत को हत्या के लिए तैयार किया। पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों शूटरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed