{"_id":"5b5f791b4f1c1b096a8b46ac","slug":"31532983579-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के शिक्षक बेटे संग सुबह-सुबह लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता के शिक्षक बेटे संग सुबह-सुबह लूट
Updated Tue, 31 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
अतरौली के वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुरदास शर्मा के शिक्षक बेटे मनोज मुद्गल को भोर के लुटेरों ने सोमवार तड़के मथुरा जाते समय मीनाक्षी पुल से चंद कदम पहले रामघाट रोड पर लूट लिया गया। वारदात उस समय हुई, जब वह पैदल-पैदल बस पकड़ने के लिए गांधीपार्क बस स्टैंड जा रहे थे।
हालांकि सूचना पर तत्काल पीआरवी पहुंच गई और जांच पड़ताल की। चूंकि शिक्षक को मथुरा जाने की जल्दी थी। इसलिए वह बिना तहरीर दिए चले गए। इस संबंध में खुद भाजपा नेता ने जिला प्रभारी मंत्री को अवगत कराते हुए शिकायत दर्ज कराई है और इस तरह सरेराह लूटपाट पर चिंता व्यक्त की है। प्रभारी मंत्री ने भी उन्हें इस दिशा में ठोस प्रयास का भरोसा दिलाया है।
अतरौली क्षेत्र के गांव गनियावली निवासी मनोज मुद्गल टैंटीगांव मथुरा के इंटर कॉलेज में लेक्चरर हैं। वह साप्ताहिक अवकाश के चलते शनिवार को गांव आ गए थे और सोमवार को उन्हें ड्यूटी पर पहुंचना था। इसके लिए रविवार शाम को गांव से चलकर रात को अपने चचेरे भाई के पास क्वार्सी इलाके की मान सरोवर कॉलोनी में रुके। यहां से सुबह साढ़े पांच बजे पैदल-पैदल गांधीपार्क बस स्टैंड जा रहे थे। जहां से उन्हें बस पकड़नी थी।
विज्ञापन
तभी मीनाक्षी पुल से चंद कदम पहले एक बाइक पर तीन नकाबपोश आए और उनमें से एक बदमाश ने तमंचा दिखाकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद उनकी जेबों की तलाशी लेकर दो मोबाइल, एक हजार रुपये व हाथ में लगा कपड़ों का बैग लूटकर भाग गए। शिक्षक ने शोर भी मचाया। इस पर अन्य राहगीर आए।
उन्होंने मदद करते हुए पुलिस को सूचना दी और मुद्गल ने राहगीर के फोन से अपने परिजनों को सूचना दी। इस पर यूपी-100 की पीआरवी के अलावा उनके चचेरे भाई आदि पहुंच गए।
इस संबंध में मोबाइल पर हुई बातचीत में शिक्षक मनोज मुद्गल ने बताया कि घटना के बाद वह अतरौली गेट पुलिस चौकी पर भी पहुंचे। मगर वहां सुबह-सुबह कोई स्टाफ नहीं मिला। चूंकि उन्हें मथुरा पहुंचने की जल्दी थी, इसलिए वह बिना थाने गए और बिना तहरीर दिए मथुरा आ गए।
अब मंगलवार को वापस लौटकर तहरीर देंगे। इधर, घटना की जानकारी पर फिलहाल क्वार्सी व सिविल लाइंस पुलिस इलाके में सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की बाइक व हुलिया पहचानने के प्रयास कर रही हैं।
भाजपा नेता ने कहा यह अच्छे संकेत नहीं
बेटे संग हुई लूट पर वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुरदास शर्मा ने चिंता जताते हुए कहा है कि जिस जिले में सात विधायक, मंत्री और सांसद हों। उस जिले में इस तरह का सिलसिला अच्छे संकेत नहीं है। इस संबंध में उन्होंने प्रभारी मंत्री सुरेश राणा को फोन पर बातचीत कर अवगत कराते हुए चिंता जताई। उनके अनुसार इस पर प्रभारी मंत्री ने उन्हें इस दिशा में ठोस कार्यवाही व जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है।