फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पेशेवर लुटेरे हैं छात्रा को गोली मार कर लूटने वाले

पेशेवर लुटेरे हैं छात्रा को गोली मार कर लूटने वाले

Sat, 17 Mar 2018 01:32 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
पेशेवर लुटेरे हैं छात्रा को गोली मार कर लूटने वाले
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सासनी गेट के आदर्श नगर में लूट में विफल होने पर गोली कांड का शिकार हुई छात्रा के मामले में पुलिस फरार चल रहे दोनों बदमाशों की तलाश में जुटी है। गुरुवार की रात छात्रा को लूटने का प्रयास कर रहे तीन बाइक सवार बदमाशों का प्रतिरोध करते समय भीड़ ने एक बदमाश को दबोच लिया था, जबकि दो भाग गए थे। तीनों बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमले, लूट आदि के पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

पकड़े गए बदमाश उस्मान पाड़ा निवासी कासिम उर्फ कल्लू पुत्र फिरोज ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसके साथ वारदात को अंजाम देने वालों में टनटनपाड़ा निवासी जफर और ऊपर कोट के मोहल्ला शेखान निवासी चीनी शामिल थे। पुलिस इन दोनों की तलाश में शुक्रवार को लगातार दबिश देती रही।
विज्ञापन


गुुरुवार की रात को पला रोड के आदर्श नगर निवासी प्रमोद कुमार अपने परिवार सहित सुरेंद्र नगर में रहने वाले अपने रिश्तेदार अभय पाल सिंह के यहां पर जन्मदिन की पार्टी में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी में प्रमोद कुमार के स्कूटर पर उनकी पत्नी थी। जबकि बेटी नितिका सिंह दूसरे स्कूटर पर अपने भाई के साथ थीं। आदर्श नगर पर ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने निकिता सिंह वाली स्कूटी रुकवा कर चेन लूटने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। इस बीच एक बदमाश ने गोली चला दी।


छीना झपटी में सभी ने एक बदमाश को दबोच लिया और मौके पर भीड़ भी इकट्ठा हो गई। बाद में पकड़े गए बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसी की निशानदेही पर पुलिस अन्य लुटेरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed