फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   11 दूसरे को चेक भुगतान के मामले में मुकदमा दर्ज

11 दूसरे को चेक भुगतान के मामले में मुकदमा दर्ज

Thu, 12 Apr 2018 01:56 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
11 दूसरे को चेक भुगतान के मामले में मुकदमा दर्ज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एक सप्ताह पूर्व ट्रैक्टर व्यवसायी से धोखाधड़ी कर उसकी फर्म के नाम के चेक का आरटीजीएस से चंडीगढ़ के व्यक्ति को भुगतान करने के मामले में एसएसपी के आदेश पर क्वारसी थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। इस मामले में ओबीसी रामघाट रोड शाखा की महिला कर्मचारी एवं भुगतान पाने वाले व्यक्ति को धोखाधड़ी के मामले में नामजद कराया गया है।

अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष एवं पवन ट्रैक्टर के स्वामी पीड़ित गगन गुप्ता ने बताया कि उनकी महेंद्रा ट्रैक्टर्स की डीलरशिप अतरौली में पवन ट्रैक्टर्स के नाम से है। फर्म का चालू खाता ओरियंटल बैंक आफ कामर्स काजिमाबाद में है, जबकि फर्म से संबंधित चेक आदि का ट्रांजेक्शन रामघाट रोड स्थित ओबीसी शाखा से किया जाता है।
विज्ञापन


26 मार्च 2018 को मैने जट्टारी आटोमोबाइल्स द्वारा पवन ट्रैक्टर्स के नाम से ई रिक्शा की डीलरशिप लेने संबंधी साढ़े चार लाख का केनरा बैंक मुख्य शाखा का चेक दोपहर साढ़े बारह बजे ओबीसी बैंक की रामघाट रोड शाखा में एक महिला कर्मचारी मोनिका को दिया। उनसे कहा कि यह क्लीयरिंग में लगना है। इसके बाद मैं वापस शोरूम चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 मार्च तक चेक का भुगतान मेरे खाते में नहीं आया तो खाता चेक कराया। पता चला कि वह भुगतान चंडीगढ़ निवासी बैंक के किसी खाताधारक रमन कुमार के खाते में एनईएफटी हुआ है। चेक निकलवाने पर पता चला कि चेक को किसी प्रकार केमिकल का प्रयोग कर एकाउंट पे फर्म का नाम हटाकर योर सेल्फ फार आरटीजीएस किया गया है।


इस मामले में वह भाजपा के महानगर महामंत्री मानव महाजन के साथ डीएम एवं एसएसपी के मिले थे। एसएसपी की संस्तुति पर बुधवार को ओबीसी बैंक की कर्मचारी मोनिका एवं चेक पाने वाले चंडीगढ़ निवासी रमन कुमार के नाम क्वारसी थाने में धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed