फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   प्रलोभन देने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा हो

प्रलोभन देने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा हो

Tue, 12 Mar 2019 01:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
प्रलोभन देने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा हो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


16वीं लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में जनता से तमाम वादे किए थे, लेकिन ये वादे झूठे साबित हुए। इससे मानसिक चोट पहुंची है। इसलिए भाजपा के खिलाफ मुकदमा हो। इस संबंध में न्याय संस्था के मुख्य संरक्षक अधिवक्ता मुकेश सैनी व सदस्य अधिवक्ता खुर्शीद उर्रहमान ने राष्ट्रपति, मुख्य चुनाव आयुक्त, एसएसपी को पत्र भेजा है।


भाजपा के घोषणा पत्र में 100 नए शहर बसाना, देश के 100 सबसे पिछड़े जिलों को विकसित करके इन्हें अन्य विकसित जिलों के समकक्ष बनाना, प्रत्येक व्यक्ति का अपना घर हो जिसमें बिजली, पानी व शौचालय की सुविधा सुलभ, देशभर के गांवों के विकास के लिए ग्रामीण हाट का जाल बिछाना और गांवों में शहरों जैसी सुविधाएं मुहैया कराना, कुटीर और छोटे उद्योगों में कार्यरत परंपरागत कारीगरों को अपनी क्षमता का विकास के लिए ऋण सुविधा और बाजार से जुड़ाव स्थापित करने में मदद करना, एक व्यापक राष्ट्रीय ऊर्जा नीति का निर्माण करना, राष्ट्रीय गैस ग्रिड निर्माण करना, बुलेट रेल गाड़ियों की हीरक चतुर्भाज परियोजना शुरू करना, कृषि उत्पादन वितरण के लिए रेल नेटवर्क बनाना, पर्पज रेल नेटवर्क बनाना, हर घर को नाली द्वारा पानी की सप्लाई, स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ 2022 तक हर परिवार को एक पक्का घर सुनिश्चित करना था। जो पूरा करने में भाजपा सरकार नाकाम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed