फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नौकरी के तनाव में युवक ने फांसी लगाकर जान दी

नौकरी के तनाव में युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Wed, 16 May 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
नौकरी के तनाव में युवक ने फांसी लगाकर जान दी
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के क्वार्सी इलाके की रामघाट रोड किशनपुर से सटी अवंतिका फेस टू के एचआईजी-18 में रहने वाले एक युवक ने नौकरी छूटने के बाद चल रहे तनाव में मंगलवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। घटना उस समय हुई, जब उसकी पत्नी अपने दूध मुंहे बेटे को दूसरे कमरे में सुलाने के इरादे से दूध पिला रही थी। जब पत्नी की नजर फंदे पर झूलती लाश पर गई तो वह दंग रह गई। परिवार में कोहराम मच गया। खबर पर पुलिस पहुंच गई। देर रात पुलिस को अन्य परिजनों के आने का इंतजार था।

घटनाक्रम के अनुसार बुलंदशहर जिले के गुलावठी क्षेत्र के गांव मोहना निवासी दूध की डेयरी के सेवानिवृत्त जीएम वीरेंद्र यादव के दो बेटों में छोटा 35 वर्षीय अनुज यादव पिता द्वारा बनवाए गए अवंतिका फेस-टू स्थित मकान एचआईजी-18 में पत्नी प्रिया यादव व 9 माह के बेटे के साथ रहता था।
विज्ञापन


इस मकान में एक किरायेदार भी रहता है। कुछ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। वह पहले दिल्ली के अपोलो अस्पताल में बतौर फार्मासिस्ट नौकरी करता था। मगर कुछ साल पहले नौकरी छूटने के बाद वह तनाव में रहने लगा था। अक्सर घर में नई नौकरी को लेकर चर्चा भी होती थी। मंगलवार देर रात दंपती ने एक साथ खाना खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद करीब 11 बजे पत्नी बेटे को दूसरे कमरे में ले जाकर सुलाते हुए दूध पिलाने लगी। इसी बीच बाहर के कमरे में मौजूद अनुज यादव ने फांसी लगाकर जान दे दी। जब प्रिया की नजर पहुंची तो उसकी चीख निकल गई।

खबर पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और क्वार्सी पुलिस भी आ गई। इस संबंध में गांव में रह रहे अनुज के पिता व दिल्ली में कार्यरत बड़े भाई पेशे से डॉक्टर मनीष यादव को सूचना दे दी गई है।


इंस्पेक्टर क्वार्सी संजीव दुबे के अनुसार परिजनों के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव घर पर पुलिस की निगरानी में है। इधर, बताया गया है कि प्रिया का मायका एटा के गांव छछैना में है और उसके पिता आगरा में एडीजी कार्यालय में पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं। देर रात बच्चे को गोद में लिए बैठी पत्नी का हाल बेहाल था। आसपास के लोग उसे संभाले हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed