फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   फौजी सहित दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

फौजी सहित दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sat, 06 Oct 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
फौजी सहित दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलग अलग घटनाओं में एक फौजी और एक वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

खैर के गांव मानगढ़ी निवासी कुशलवीर सिंह (32) पुत्र विक्रम सिंह आर्मी में जवान था। उसकी तैनाती लेह लद्दाख में थी। वह गत एक अक्तूबर को छुट्टी लेकर गांव आया था। गुरुवार की रात को अचानक उसकी तबियत खराब हो गई जिसके बाद उसे मेडिकल कालेज लाया गया। यहां पर शुक्रवार को उपचार के दौरान ही मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया। दूसरी घटना गांधी पार्क के नगला मान सिंह में हुई। यहां पर चिरौंजी देवी (60) पत्नी स्वर्गीय चुन्नी लाल रहती थीं। इनकी एक बेटी मथुरा रहती है।
विज्ञापन


पति की मौत के बाद यह घर पर अकेली रहती हैं। गुरुवार को खाना खाकर सो गईं। शुक्रवार सुबह जब देर तक इनके घर में कोई गतिविधि नहीं देखी गई तो पड़ोसी घर के अंदर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर चारपाई पर चिरौंजी देवी मृत पड़ी थीं। सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण हार्ट अटैक आया है। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed