फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   शराबी ने छात्रा संग की छेड़खानी, जमकर धुना

शराबी ने छात्रा संग की छेड़खानी, जमकर धुना

Sun, 25 Feb 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
शराबी ने छात्रा संग की छेड़खानी, जमकर धुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के सिविल लाइंस इलाके में संभल बस अड्डे के पास नशे में धुत एक शराबी ने साइकिल सवार छात्रा संग शनिवार शाम छेड़खानी कर दी। इसे लेकर जब छात्रा ने शोर मचाया तो वहां अफरा-तफरी मच गई और भीड़ ने आरोपी को दबोच लिया। बाद में जमकर पीटा गया। मगर किसी तरह वह भाग गया।


बताया गया है कि छात्रा तस्वीर महल की ओर जा रही थी, तभी वहां बीच सड़क पर खड़े नशेड़ी ने छात्रा से आपत्तिजनक हरकत करते हुए टीकाटिप्पणी शुरू कर दी।

यह देख छात्रा ने शोर मचा दिया। शोर पर राहगीर एकत्रित हो गए और नशेड़ी को दबोचकर पीटना शुरू कर दिया। बाद में लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया। मगर पुलिस के डर से वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भाग गया। बाद में छात्रा भी अपने घर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed