फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   E-rickshaw collides with truck; driver dies after iron rods pierce his neck.

Ludhiana News: ट्रक से टकराया ई-रिक्शा, गर्दन में सरिये घुसने से चालक की मौत

Fri, 09 Oct 2026 05:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Fri, 09 Oct 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw collides with truck; driver dies after iron rods pierce his neck.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। मेट्रो रोड पर एक ई-रिक्शा चालक की जान चली गई। यह हादसा नो पार्किंग में खड़े एक क्षमता से अधिक लदे ट्रक से टकराने के कारण हुआ। ट्रक से बाहर निकले सरिये चालक के गले में घुस गए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान दीपक पांडे के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही फोकल पॉइंट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया। आसपास के लोगों और परिजनों ने हादसे के लिए नो पार्किंग में खड़े क्षमता से अधिक लदे वाहन को जिम्मेदार ठहराया है। ट्रक से बाहर लटक रहे लोहे के सामान के कारण चालक संभल नहीं सका। इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। थाना फोकल पॉइंट के प्रभारी इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह के अनुसार, पुलिस ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार क्षमता से अधिक लदे ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वाहन चालक को भी हिरासत में लिया गया है। इलाका निवासियों ने मुख्य सड़कों पर खड़े रहने वाले भारी वाहनों के विरुद्ध कठोर कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने क्षमता से अधिक लदे वाहनों पर भी कार्रवाई की मांग उठाई है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed