{"_id":"6ac8d797bbc898754907f84e","slug":"expedite-the-disposal-of-pending-investigations-sp-city-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-155167-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित विवेचनाओं का जल्द करें निस्तारण: एसपी सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित विवेचनाओं का जल्द करें निस्तारण: एसपी सिटी
विज्ञापन
- शुक्रवार को एसपी सिटी ने किया ज्वालापुर कोतवाली का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक नगर दीपक सिंह ने शुक्रवार को कोतवाली ज्वालापुर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, बैरक और शस्त्रागार का निरीक्षण कर साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को शस्त्रों और अन्य उपकरणों को साफ-सुथरा रखने के साथ ही हर समय उपयोग के लिए तैयार रखने के निर्देश दिए।
सीओ ज्वालापुर संजय चौहान की मौजूदगी में निरीक्षण की शुरुआत सेरेमोनियल गार्द की सलामी के साथ हुई। इसके बाद एसपी सिटी ने थाने के विभिन्न अभिलेखों और व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने अपराध रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर और बीट संबंधी अभिलेखों का अवलोकन किया। संबंधित पुलिसकर्मियों को सभी रजिस्टरों को अद्यावधिक रखने और अभिलेखों का व्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसपी सिटी ने थाना क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने पर जोर दिया। उन्होंने वांछित और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के साथ रात्रि गश्त बढ़ाने और संवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की नियमित चेकिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने आगामी त्योहारों और महत्वपूर्ण आयोजनों के मद्देनजर पुलिस को सतर्क रहने और आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा। इस दौरान एसएचओ चंद्रभान सिंह अधिकारी, एसएसआई हर्ष अरोड़ा, एसआई विपिन कुमार, पुष्कर चौहान आदि मौजूद रहे।