{"_id":"6ac8dae3a4c8da278e0ec55d","slug":"youth-caught-stealing-from-cooler-factory-for-the-fourth-time-bathinda-news-c-66-1-spkl1006-102758-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: कूलर फैक्टरी में चौथी बार चोरी करता युवक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: कूलर फैक्टरी में चौथी बार चोरी करता युवक पकड़ा
Fri, 09 Oct 2026 05:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Fri, 09 Oct 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने पकड़कर पिल्लर से बांधा, पुलिस को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। स्थानीय मुल्तानिया रोड स्थित एक कूलर फैक्टरी में लगातार चोरी की वारदातें हो रही थीं। तीन बार चोरी होने के बाद फैक्टरी में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए लेकिन चोर फिर भी नहीं रुका। आठ अक्तूबर को चौथी बार चोरी करने पहुंचे युवक को फैक्टरी मालिक और स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया।
लोगों ने युवक को एक पिल्लर से बांधकर उसकी पिटाई की और बाद में थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस के हवाले कर दिया। फैक्टरी संचालकों के अनुसार, करीब बीस दिन में तीन बार चोरी हो चुकी थी। 5 अक्तूबर को सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इसके बावजूद 6 अक्तूबर की सुबह करीब सवा नौ बजे एक युवक फैक्टरी में घुस गया और मोटर चोरी कर ले गया। फैक्टरी संचालकों का दावा है कि अब तक करीब एक से डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी हो चुका है। इसमें 25 से 30 मोटरें, करीब दो क्विंटल वजन की पंचिंग मशीन और लोहे का अन्य सामान शामिल है। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में मोटरें और लोहे का सामान कबाड़ियों को बेचने की बात स्वीकार की है। वह थर्मल झीलों के पास बनी झुग्गियों में रहता है। थाना कैनाल अधीन आती चौकी वर्धमान के इंचार्ज सुखप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस चोरी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।