फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   डोरी नगर में वृद्धा की गला दबाकर हत्या

डोरी नगर में वृद्धा की गला दबाकर हत्या

Tue, 12 Mar 2019 01:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
डोरी नगर में वृद्धा की गला दबाकर हत्या
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के थाना गांधी पार्क के डोरी नगर इलाके में एक वृद्धा की रविवार रात को गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त वृद्धा अपने परिवार की युवती के संग घर में अकेली सो रही थी। युवती पास ही के पलंग पर सो रही थी। पुलिस ने हत्या का शक युवती पर ही जताया है। पुलिस हत्या के पीछे युवती के प्रेम प्रसंग को वजह मान रही है। पुलिस को शक है कि युवती का प्रेमी रात को उससे मिलने आया था। इसी दौरान वृद्धा की आंख खुल गई। मामला उजागर होने के डर से युवती व उसके प्रेमी ने मिल गला दबाकर वृद्धा को मौत के घाट उतार दिया।

भगवान देवी (75) पत्नी नत्थू सिंह अपने बड़े बेटे सत्यप्रकाश के साथ डोरी नगर की गली नंबर-5 में रहती थी। दो दिन पहले सत्यप्रकाश को एक सांड़ ने पटककर घायल कर दिया था। रविवार को रामघाट रोड के एक अस्पताल में सत्यप्रकाश का ऑपरेशन हुआ था। सत्यप्रकाश की पत्नी गीता उसके साथ अस्पताल में थी। घर पर भगवान देवी और उसके परिवार की युवती ही थी।
विज्ञापन


रात को दोनों अगल-बगल में पलंग पर सो रहे थे। सुबह जब सत्यप्रकाश की पत्नी गीता घर पर गई तो अंदर से घर का दरवाजा बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी जब गेट नहीं खुला तो गीता पड़ोसी की छत के रास्ते घर में गई। गीता के अनुसार पलंग पर सास का शव पड़ा मिला और युवती पास ही के पलंग पर बेहोश पड़ी थी। यह देख उसने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप के अनुसार तलाशी लेने पर पता चला कि घर से कीमती जेवर व नकदी भी चोरी गए हैं। इधर, महिला का शोर सुन पड़ोसी पहुंच गए। सूचना पर थाना पुलिस के साथ-साथ एसपी सिटी अभिषेक, सीओ संजीव दीक्षित भी फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस ने भगवान देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, युवती को भी इस दौरान होश आ गया। पुलिस उससे पूछताछ करने लगी।

युवती के बयानों से गहराया शक
पुलिस के अनुसार भगवान देवी की नातिन से जब घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो पहले उसने बताया कि रात के समय घर में खटपट की आवाज हुई थी। आवाज सुन वृद्धा और मेरी आंख खुल गई। इसके बाद दोनों लघुशंका करने गए। वहां से आने के बाद फिर से सो गए। इसके बाद उसे होश नहीं रहा। फिर उसने बयान बदलते हुए कहा कि रात को खटपट की आवाज हुई थी। यह सुन उसकी आंख खुली जब उसने चेहरे से रजाई हटाने की कोशिश की तो उसका किसी ने मुंह दबा दिया था। इससे वह बेहोश हो गई। पुुलिस के अनुसार अन्य लोगों ने पूछताछ में युवती के प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। खटपट की आवाज सुन पास ही सो रही भगवान देवी की आंख खुल गई। इससे नातिन डर गई। मामला उजागर होने के डर से उसने और अपने प्रेमी के संग मिलकर युवती की गला दबाकर हत्या की है।



घटना की मूल वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है। मगर अब तक की फौरी जांच में यह साफ है कि परिवार के करीबी ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
- अभिषेक एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed