फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व सांसद व पूर्व विधायक

भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व सांसद व पूर्व विधायक

Wed, 17 Jan 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व सांसद व पूर्व विधायक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नितिन माहौर हत्याकांड मामले में इंसाफ को लेकर पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक जमीरउल्लाह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्यौराज जीवन सहित तमाम नेता कलेक्ट्रेट पर भूख हड़ताल में शामिल हुए। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक नितिन का परिवार भूख हड़ताल पर बैठा है। उधर, कलेक्ट्रेट के आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त थे।

मंगलवार को धरना स्थल पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि दो माह से लगातार माहौर समाज नितिन माहौर की हत्या के खिलाफ भूख हड़ताल और धरने पर बैठा है। पुलिस प्रशासन और देश व प्रदेश की सरकारें इन मांगों को गंभीरता से लें।
विज्ञापन


दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। अन्यथा जिले में विस्फोटक स्थिति पैदा हो सकती है, जिसकी जिम्मेदारी सरकार और पुलिस प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि लगातार जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रतिदिन धरने और भूख हड़ताल पर माहौर समाज की मांगें मानी जाने तक बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक जमीरउल्लाह ने कहा कि नितिन माहौर के हत्यारों को जेल भेजा जाए। उन्होंने कहा कि दो महीने से मृतक नितिन के परिवार को इंसाफ नहीं मिल पा रहा है।

पुलिस प्रशासन को हत्यारों की गिरफ्तारी में परेशानी क्यों हो रही है, समझ में नहीं आ रहा है। भाजपा का चेहरा सामने आ गया है। वोट तो लेगी, लेकिन आंसू नहीं पोंछेगी।

उन्होंने कहा कि नफरत की राजनीति खत्म करने के लिए सबको एकजुट होना होगा। नहीं तो भाजपा मुल्क को खत्म कर देगी। दलित समाज पर जब भी मुसीबत आएगी, तब जमीरउल्लाह जरूर बोलेगा। महिलाओं पर रिपोर्ट दर्ज करना शर्म की बात है। इनके अलावा ठाकुर संतोष सिंह, हाजी अरशान खान आदि ने विचार व्यक्त किए।

भूख हड़ताल में रहे शामिल
बसपा पार्षद मुशर्रफ हुसैन, हफीज अब्बासी, शकील, अकरम, फिरोज, पप्पू, सद्दाम हुसैन, माशा अल्लाह, बीरी सिंह बंजारा, मुहम्मद शमशाद, नितिन वाल्मीकि, असद फारूक, रामगोपाल रैना, मोहम्मद इदरीश, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जवां विमलराज, आशीष प्रसाद, दिलीप, संदीप, इंद्र देव चौहान, मोहम्मद चाहत खान, घनश्याम कोरी, शेख फराज, राजेश राज जीवन।


धरने को समर्थन
कलेक्ट्रेट पर चल रहे धरने को राष्ट्रीय लोकदल ने भी समर्थन दिया है। रालोद ने योगी सरकार से नितिन के हत्यारों को गिरफ्तार करने और परिजनों को न्याय देने की मांग की है। रालोद छात्र नेता जियाउर्रहमान ने धरने पर पहुंचकर रालोद के न्याय की लड़ाई में हर स्तर पर साथ रहने का वादा किया। मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। बुधवार से रालोद के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक भी धरने में हिस्सा लेंगे। उधर, उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर धरने को समर्थन किया। संघ के प्रांतीय सचिव आनंद शास्त्री व जिलाध्यक्ष बिल्लू चौहान ने कहा कि दलित समाज पर अत्याचारों की बाढ़ आ गई है। इस मौके पर प्रशांत वाल्मीकि, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, राधे पुरी, बाबा मुंशी, ध्रुव वाल्मीकि, नितिन चौहान, आकाश चौटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed