{"_id":"6af6061d31b008c2e200df00","slug":"robbery-of-woman-on-a-motorcycle-solved-two-suspects-arrested-badaun-news-c-123-1-bdn1038-177502-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बाइक सवार महिला से लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बाइक सवार महिला से लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बदायूं के सहसवान में बाइक सवार से लूट घटना के दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में । स्त्रोत पुलिस
बदायूं। सहसवान पुलिस ने बाइक सवार महिला से हुई लूट के मामले में बृहस्पतिवार को दो आरोपियों अरबाज और अजीम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन और चांदी का गुच्छा बरामद किया है। वारदात में इस्तेमाल बाइक के साथ दो तमंचे और कारतूस भी मिले हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, भगता नगला गांव निवासी कल्यान सिंह अपनी बेटी प्रीति को उसकी ससुराल से घर ला रहे थे। सहसवान-सुकर्रा मार्ग पर कमनपुर मोड़ के पास पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने प्रीति के गले से सोने की चेन और चांदी का गुच्छा लूट लिया था। बुधवार रात करीब 11 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने हरदत्तपुर रोड पर सरकारी ट्यूबवेल के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में उनकी पहचान पठान टोला निवासी अरबाज और बजरिया निवासी अजीम के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई सोने की चेन, चांदी का गुच्छा, घटना में इस्तेमाल बाइक और 315 बोर के दो तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर घटना के अनावरण के लिए टीम लगाई गई थी। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट का सामान भी बरामद किया गया है। कोर्ट से दोनों को जेल भेजा जा चुका है।