{"_id":"5c9fcfb8bdec22142773b945","slug":"171553977272-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्कर कटवाए पुलिस तो घर बैठे करें एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चक्कर कटवाए पुलिस तो घर बैठे करें एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
गाड़ियों की चोरी, लूट की घटनाएं, छिनैती, बच्चों की गुमशुदगी और साइबर अपराध जैसे 27 मामलों की शिकायत दर्ज कराने के लिए जनपदवासियों को थानों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। इसकी शिकायत यूपी पुलिस के मोबाइल एप्लीकेशन यूपी कॉप एप के माध्यम से ई-एफ आईआर दर्ज कराई जा सकती है।
दिसंबर 2018 में प्रदेश पुलिस की ओर से लांच किए गए एप के प्रचार-प्रसार को लेकर तीन माह बाद पुलिस के आलाधिकारियों ने सजगता दिखाई है। सोशल मीडिया से लेकर व्हाट्सएप ग्रुपों पर पुलिस पीआरओ की ओर से एप का पोस्टर और डाउनलोड करने के लिए लिंक सेंड किया जा रहा है। एप को लांच करने वाले एडीजी तकनीकी सेवा आशुतोष पांडेय के दावे अनुसार एप के माध्यम से ई-एफआईआर दर्ज करने की सुविधा देने के मामले में यूपी देश का पहला प्रदेश है।
इस एप पर साइबर अपराध की शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है। बैंक फ्राड होने की स्थित में शिकायत के बाद तीन दिन में शिकायतकर्ता के पैसे वापस उसके खाते बैंक द्वारा भिजवाने का दावा किया गया है। इसके साथ ही इससे साइबर अपराध के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही आपके मोबाइल में पूरा थाना देने की भी सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
मसलन एप केजरिए एक आम नागरिक भी बीते 24 घंटे में किसी जिले या थानाक्षेत्र में हुई गिरफ्तारी का विवरण देख सकता है। साथ ही बीते 24 घंटे में दर्ज साइबर अपराध से संबंधित अंतिम 10 एफ आईआर भी देखी जा सकती हैं। इसके साथ ही तमाम तरह की परमीशनों की भी अर्जी एप के माध्यम से संबंधित थानों को दी जा सकती है।