फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   लोधा पुलिस ने चार साल से फरार चले आरोपी को दबोचा

लोधा पुलिस ने चार साल से फरार चले आरोपी को दबोचा

Sat, 09 Mar 2019 02:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
लोधा पुलिस ने चार साल से फरार चले आरोपी को दबोचा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जमीन के मामले में हेराफेरी करने के आरोप में चार साल से फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया। पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थाना लोधा क्षेत्र के गांव ताजपुर रसूलपुर निवासी बीरपाल पुत्र नत्थी सिंह ने जमीन के किसी मामले में धोखाधड़ी कर दी थी। पुलिस के मुताबिक वह तभी से फरार चल रहा था। तीन साल पहले वह अपने घर से अचानक लापता हो गया। परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई। तभी से उसकी तलाश जारी थी।
विज्ञापन


गुरुवार को मुखबिर ने सूचना दी कि बीरपाल अपनी भांजी सुनीता की शादी में शामिल होने अलीगढ़ आया है। बारात सारसौल से आ रही थी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया और थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि जमीन के रुपये और बाइक उसने दुए में उड़ा दिए। इस संबंध में अभियुक्त पर 420 का मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बदमाशों ने ओएचई लाइन बोला धावा, तहरीर
लोधा थाना क्षेत्र के केशोंपुर जोफरी से चिकावटी तक रेलवे लाइन पर गुरुवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। करीब 100 मीटर ओएचई लाइन का तार काट फरार हो गए। इसकी सूचना सुरक्षा गार्डों ने प्रबंधक को दी। प्रबंधक ने थाना लोधा में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।

पिछले 12 दिनों से केशोंपुर जोफरी में बदमाशों का रेलवे लाइन पर आतंक है। इस दौरान कई बार सुरक्षा गार्डों से बदमाशों की झड़प भी हो चुकी है। गुरुवार रात सुरक्षा गार्ड रामपाल व अमर सोम रेलवे लाइन पर गश्त कर रहे थे।


तभी बदमाश ओएचई लाइन काट कर फरार हो गए। इसकी सूचना प्रबंधक दुष्यंत कुमार को दी। प्रबंधक ने थाना लोधा में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed