फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ट्यूशन टीचर को पुलिस ने भेजा जेल

ट्यूशन टीचर को पुलिस ने भेजा जेल

Tue, 20 Nov 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
ट्यूशन टीचर को पुलिस ने भेजा जेल
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना गांधी पार्क के नौरंगाबाद क्षेत्र के एक सात वर्षीय मासूम के साथ ट्यूशन टीचर द्वारा मारपीट करने के मामले में सोमवार को शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। मुकदमा होने के बाद शिक्षक को भी गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। इसके बाद जेल भेज दिया गया। हालांकि आरोपी पक्ष के लोग इस मामले में पीड़ित मासूम के पिता से आखिरी वक्त तक समझौता करने की बात कहते रहे।

नौरंगाबाद के दुर्गा नगर विकास नगर की गली नंबर दो निवासी अमित कुमार शर्मा के सात वर्षीय बेटे अनुज कुमार को शास्त्रीनगर निवासी कमल शर्मा ट्यूशन पढ़ाता था। ट्यूशन पढ़ाने वह बच्चे के घर ही आता था।
विज्ञापन


गत शुक्रवार को बच्चे के पिता अमित को घर की सीसीटीवी फुटेज चेक करने के दौरान एक वीडियो दिखाई दी। जिसमें अनुज को शिक्षक कमल शर्मा क्रूरता के साथ पीटता दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने बताया कि वीडियो फुटेज 15 नवंबर की है। इसमें शिक्षक बच्चे को गाड़ी की चाबी से मार रहा है। उसकी चारों उंगलियां दांतों से कुचल दीं। थप्पड़ मारते हुए अपनी चप्पल से उसके पैरों को कुचल रहा है।


बेटा कराहते हुए रोता दिखाई दे रहा था। इसके बाद बेटे से इस बारे में पूछा तो पहले तो वह शांत रहा, लेकिन बाद में सारी सच्चाई बता दी। इस मामले में रविवार को एफआईआर कराने को गांधीपार्क थाने गया था। मगर, वहां तहरीर नहीं ली गई। इस मामले में आला अधिकारियों से शिकायत करने के बाद कार्रवाई हुई है।

ट्यूशन टीचर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है।
रविंद्र सिंह, गांधीपार्क थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed