फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   महिला ड्रेस चेंजिंग रूम किया गया अलग

महिला ड्रेस चेंजिंग रूम किया गया अलग

Mon, 15 Oct 2018 01:33 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
महिला ड्रेस चेंजिंग रूम किया गया अलग
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज के ओटी कांपलेक्स में महिला ड्रेस चेंजिंग रूम को अलग कर दिया गया है। पहले वाले चेंजिंग रूम के छत के छेद से वीडियो बनाने का शर्मनाक मामला सामने आने के बाद महिला रेजीडेंट डॉक्टर इसे चेंज करने की मांग कर रही थी।

जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. एससी शर्मा ने बताया कि शिकायत सामने आने के बाद महिला ड्रेस चेंजिंग रूम को अलग कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा अधिकारी द्वारा थाना सिविल लाइन में इससे संबंधित मामले में तहरीर दे दी गई है। दूसरी तरफ जेएन मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट डॉक्टर सोमवार को ओटी कांपलेक्स में काम करने नहीं जाएंगे। आरडीए अध्यक्ष डॉ. अब्दुल्लाह आजमी ने कहा कि चेंजिंग रूम अलग करने से संबंधित कोई सूचना उन लोगों के पास नहीं है। अभी तक इस मामले में एफआईआर नहीं हुई है और ना ही उनकी मांगे पूरी हुई है। इसलिए कल वे लोग ओटी कांपलेक्स में काम करने नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि शाम 6.30 बजे जीबीएम में आगे का निर्णय लिया जाएगा। रेजीडेंट डॉक्टर कैंटीन वर्कर एवं ओटी कांपलेक्स इंचार्ज के खिलाफ एफआईआर करने एवं सीएमएस और एमएस से स्पष्टीकरण के साथ माफी मांगने की मांग कर रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed