फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बाहरी कैंपस में कहां से आए, यूनियन होगी जिम्मेदार

बाहरी कैंपस में कहां से आए, यूनियन होगी जिम्मेदार

Wed, 16 May 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
बाहरी कैंपस में कहां से आए, यूनियन होगी जिम्मेदार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू कैंपस के आरएम हॉल में सोमवार रात जो कुछ हुआ, उसमें नामजदों को बाहरी बताया जा रहा है। एक नामजद जो कि बिहार का रहने वाला है और पूर्व छात्र है। वर्तमान में एक यूनियन पदाधिकारी के हर वक्त साथ रहने वाला बताया जा रहा है।

रंगदारी मांगी जा रही है और धरने पर आने का दबाव डाला जा रहा है। इन तमाम तथ्यों की जांच पुलिस में दर्ज मुकदमे के आधार पर होगी। साथ ही बाहरियों के कैंपस में इस तरह आकर हमला करने की जिम्मेदारी यूनियन पदाधिकारियों की होगी। यह कहना है एसएसपी अजय कुमार साहनी का।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि रात की इस घटना को लेकर तहरीर में जो आरोपी नामजद किए हैं, वह बाहरी बताए गए हैं और टीवी मीडिया को दिए बयान में कहा है कि एक नामजद छात्रसंघ के एक पदाधिकारी के साथ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकायदा अध्यक्ष मशकूर अहमद का नाम लिया है। इस तरह यह जांच होगी कि आरोपी किस पदाधिकारी के साथ रहते हैं। वह कैंपस में आए तो इसकी जिम्मेदारी यूनियन पदाधिकारियों की ही होगी।


वहीं उन्होंने बताया कि धरना और रंगदारी का आपस में क्या कनेक्शन है, यह भी जांच का विषय है। कहीं ऐसा तो नहीं कि धरने की आड़ में रंगदारी मंगवाई जा रही हो। इन सभी पहलुओं को मुकदमे की जांच का हिस्सा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed