फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सहारनपुर डिपो की बस में लगी आग, यात्रियों में भगदड़

सहारनपुर डिपो की बस में लगी आग, यात्रियों में भगदड़

Tue, 01 May 2018 02:40 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर डिपो की बस में लगी आग, यात्रियों में भगदड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सहारनपुर डिपो की मथुरा जा रही बस में मदारगेट चौकी के पास अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण यात्रियों में भगदड़ मच गई। आनन-फानन चालक-परिचालक ने किसी तरह आग बुझाई।


सोमवार की रात को सहारनपुर डिपो की एक बस मथुरा के लिए चली। बस अभी मदारगेट चौराहे के पास पहुंची ही थी कि तभी इंजन में खराबी आने के कारण अचानक आग लग गई।

आग लगने के कारण बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। चालक ने बस को रोका तो यात्री उतरकर इधर-उधर भागने लगे। बस से धुंआ उठता देख राहगीर भी जहां के जहां रुक गए। चालक-परिचालक ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed