फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   शंकर विहार में बंद मकान से लाखों की चोरी

शंकर विहार में बंद मकान से लाखों की चोरी

Fri, 30 Mar 2018 01:35 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
शंकर विहार में बंद मकान से लाखों की चोरी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के रामघाट रोड पीएसी मार्केट में जूते का व्यापार करने वाले दो सगे भाइयों के शंकर विहार स्थित बंद मकान से चोर कीमती माल चोरी कर ले गए। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब दोनों भाई गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। गुरुवार सुबह लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई और सूचना पुलिस को दी।

बताया गया है कि जवां के कल्यानपुर निवासी गोपाल व सुनील पीएसी के सामने मार्केट में जूता-चप्पल की दुकान चलाते हैं। दोनों शंकर विहार में रहते हैं। उनके परिवार में बच्चे के जन्म पर कार्यक्रम गांव में था। इसमें शामिल होने दोनों भाई मंगलवार देर शाम गांव चले गए थे और शंकर विहार स्थित घर में ताला लगा गए।
विज्ञापन


वहां से गुरुवार सुबह लौटने पर उन्हें पता लगा कि उनके पीछे से चोरों ने ताले चटका लिए और घर से करीब 20 हजार की नकदी, कीमती जेवर, सिलेंडर आदि सहित दो लाख कीमत का माल ले गए। इस सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। फिलहाल पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर के मकान में घुसे चोर, एक दबोचा
महानगर के क्वार्सी इलाके की हमजा कॉलोनी में जेएन मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टरों के किराये के घर में गुरुवार दोपहर दो चोर घुस गए। वह तो पड़ोेसियों को शक होने पर जब उन्होंने शोर मचाया तो एक तो भाग गया, जबकि दूसरा पब्लिक ने दबोच लिया। बाद में मारपीट कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बताया गया है कि डॉ.अशरफ नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। वह अपने साथी फैसल के साथ हमजा कॉलोनी में किराये पर रहते हैं। उनके मकान में दोपहर करीब दो बजे दो युवकों को घुसता देख पब्लिक ने शोर मचा दिया। उस समय दोनों डॉक्टर घर में नहीं थे। तभी हरकत में आए लोगों ने एक दबोच लिया, जिससे थाने में पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed