फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सदियों में होते हैं सर सैयद जैसे, भारत रत्न की करेंगे सिफारिश

सदियों में होते हैं सर सैयद जैसे, भारत रत्न की करेंगे सिफारिश

Sun, 15 Oct 2017 02:03 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
सदियों में होते हैं सर सैयद जैसे, भारत रत्न की करेंगे सिफारिश
सदियों में होते हैं सर सैयद जैसे, भारत रत्न की करेंगे सिफारिश
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सैयद गैयूरुल हसन रिजवी का कहना है कि वह केंद्र की सरकार से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के संस्थापक सर सैयद अहमद खान को भारत रत्न दिए जाने की सिफारिश करेंगे, क्योंकि सर सैयद अहमद खान जैसे लोग सदियों में पैदा होते हैं।

शनिवार को दि अलीगढ़ मूवमेंट पत्रिका की ओर से एएमयू के ब्वॉयज पॉलीटेक्निक आडिटोरियम में सर सैयद अहमद खान के 200वीं जयंती के अवसर पर ‘सर सैयद अहमद खान और वर्तमान युग की चुनौतियां’ पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अल्पसंख्यकों के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। मगर इसका सही तरीके से प्रचार नहीं हो पाया है। इसलिए अल्पसंख्यक मंत्रालय के साथ मिलकर हम केंद्र की योजनाओं का प्रचार प्रसार के लिए कार्य कर रहे हैं। सरकार के कार्यों को अल्पसंख्यकों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


पत्रिका के संपादक डॉ. जसीम मोहम्मद ने कहा कि सर सैयद का शैक्षिक आंदोलन, दर्शन और विचार आज भी प्रासंगिक हैं, उनके आंदोलन को लोग भूल बैठे हैं। एएमयू के कोर्ट मेंबर प्रोफेसर हुमायूं मुराद, प्रोफेसर मौला बख्श, प्रोफेसर रजाउल्लाह खान ने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व डॉ. जसीम मोहम्मद की संकलित सर सैयद की कोटेशन ‘सर सैयद स्पीक्स’ का विमोचन किया। सैयद गैयूरुल हसन रिजवी ने सर सैयद अहमद खान की मजार पर पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष जहीर अब्बास जैदी, पूर्व जिलाध्यक्ष शारिक कुरैशी, इमरान सैफी आदि मौजूद रहे। निकहत परवीन, डॉ. फुरकान संभली, डॉ. फातिमा, डॉ. दौलत राम, अमुद गुलजार, इकबाल सैफी दिलशाद कुरैशी, सदफ, तरन्नुम, काशिफ अख्तर ने कार्यक्रम में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिला सर सैयद एक्सीलेंस अवार्ड
अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सैयद गैयूरुल हसन रिजवी ने जामिया उर्दू अलीगढ़ के ओएसडी फरहत अली खान, मानव उपकार संस्थान (अलीगढ़) के अध्यक्ष विष्णु कुमार बंटी, एएमयू आर्ट्स संकाय के पूर्व डीन प्रोफेसर शेख मस्तान, गाजीपुर के प्रतिष्ठित लेखक उबैदुर रहमान सिद्दीकी को सर सैयद एक्सीलेंस अवार्ड 2017 प्रदान करके सम्मानित किया। दी अलीगढ़ मूवमेंट पत्रिका की ओर से आयोजित सर सैयद आलेख लेखन प्रतियोगिता 2017 के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। जामिया पब्लिक स्कूल को ‘बेस्ट स्कूल’ के अवार्ड से पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed