{"_id":"5beb3609bdec226930330fa6","slug":"161542141449-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पार्षद ने जिला अस्पताल में हंगामा काटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा पार्षद ने जिला अस्पताल में हंगामा काटा
Updated Wed, 14 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
भीड़ को नजर अंदाज कर पहले ब्लड टेस्ट करने की मांग को लेकर मंगलवार को एक भाजपा पार्षद ने मलखान सिंह जिला अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। पार्षद ने कुर्सी मेज पलट दिए और स्टाफ के साथ अभद्रता की। इसके साथ ही सीएमएस को भी धमकी दे डाली। अस्पताल प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी, उससे पहले ही पार्षद चीखते चिल्लाते निकल गए।
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक मंगलवार को एक पार्षद ब्लड टेस्ट कराने आए थे। अस्पताल में भीड़ ज्यादा थी। लैब में पूरी रात काम होने के चलते स्टाफ की दिक्कत है। सीएमएस के आदेश पर चार अतिरिक्त टेबल बाहर लगा दी गई हैं। सैंपल के लिए पार्षद का ब्लड निकाल लिया गया और प्रक्रिया में शामिल कर दिया लेकिन कुछ देर बाद पार्षद ने कहा कि ब्लड की टेस्टिंग नहीं कर रहे हैं। इसके बाद ही हंगामा काटना शुरू कर दिया। स्टाफ भी सामने आ गया। इसी बीच मौके पर पहुंची सीएमएस को पार्षद ने धमकी भी दे डाली। हालात को देखते हुए पुलिस बुलानी पड़ी। लेकिन पुलिस के आने से पहले ही पार्षद चीखते चिल्लाते हुए चला गया। सीएमएस डॉ. रामकिशन ने पूरी घटना पुलिस को बतायी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।