{"_id":"6b074cdf0f12f5fb680e50a4","slug":"body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-mango-tree-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1529539-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
Thu, 26 Nov 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के कर्महा बुजुर्ग गांव के टोला बरई में बुधवार सुबह आम के पेड़ से युवक का शव लटकता मिला। 30 वर्षीय संदीप चौरसिया महराजगंज का रहने वाला था। पिता सुरेश चौरसिया ने उसकी पहचान की। युवक दो दिन पहले घर से निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बरई टोला में बुधवार सुबह बगीचे की ओर गए ग्रामीणों ने आम के पेड़ से लटकता शव देखा था। इसकी जानकारी गांव में फैलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर गुलरिहा पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम पहुंची। इसके बाद शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जांच के दौरान शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले।
पुलिस के अनुसार, संदीप महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नटवा टोला का रहने वाला था। पिता ने बताया कि वह दो दिन पहले घर से झोले में दो चादर लेकर निकला था। मां ने उसे रोकने की कोशिश की थी, लेकिन वह नहीं माना। उसकी पत्नी की तीन वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी।
विज्ञापन
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस और फील्ड यूनिट ने जांच की। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।