फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दस साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, मुकदमा

दस साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, मुकदमा

Thu, 02 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
दस साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, मुकदमा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में दस साल की बच्ची से दुष्कर्म करने की कोशिश में पीड़िता मां ने मुकदमा दर्ज कराया है।
वाकये के अनुसार मंगलवार दोपहर के समय दस साल की बच्ची दरवाजे पर खड़ी थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक आया और उसे बातों में लगा लिया। उसे खिलाते हुए वह अपने घर ले गया। यहां उसने कपड़े उतारकर बच्ची से अश्लील हरकत की। इसके बाद उससे दुष्कर्म की कोशिश करने लगा।

इस दौरान लड़की डरकर घर भाग आई। यहां उसने अपनी मां को सारी बात बताई। यह सुनकर मां आरोपी के घर पहुंची। यहां युवक तथा उसके परिजनों ने उल्टा मां को धमकाया। इसके बाद पीड़ित मां ने थाना बन्नादेवी में राहुल पुत्र हरिश्चंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घर में घुसकर महिला से दष्कर्म की कोशिश
महानगर के गांधी पार्क थाना क्षेत्र की एक महिला ने थाने में तीन नामजद आरोपियों पर छेड़खानी, मारपीट व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि नामजद अनोखेलाल, राकेश, गौरी मंगलवार शाम उसके घर में घुस आए। यहां आरोपी उसके साथ छेड़खानी कर दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। शोर शराबे पर युवक भाग निकले। महिला ने तीनों के खिलाफ गांधी पार्क क्षेत्र में मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमिका का कीमती माल ले उड़ा प्रेमी
महानगर के कोतवाली इलाके से प्रेमी संग घर से तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात व नकदी लेकर गई युवती को दिल्ली में धोखा मिला। प्रेमी उसे दिल्ली में एक जगह छोड़कर उसका कीमती माल लेकर चंपत हो गया। किसी तरह युवती घर लौटी और बुधवार को परिजनों संग एसपी क्राइम से मिली। युवती की मानें तो वह दोनों प्यार करते थे। उसकी बातों में आकर वह चार दिन पहले घर से जेवरात व नकदी लेकर गई। मगर वह दिल्ली में उसे छोड़कर माल ले उड़ा। अब पुलिस से परिजनों संग पहुंचकर माल वापस कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed