फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एसी कांफ्रेंस रूम में छूटे थानेदारों के पसीने

एसी कांफ्रेंस रूम में छूटे थानेदारों के पसीने

Fri, 07 Jun 2019 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
एसी कांफ्रेंस रूम में छूटे थानेदारों के पसीने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अफसर चुनाव में क्या व्यस्त हुए, थानों में कामकाज लगता है बंद हो गया। हमारे दफ्तर पर फरियादियों की भीड़ बताती है कि थानों में सुनवाई नहीं हो रही। बात अगर अपराध नियंत्रण की करें तो आप लोग अपने-अपने थानों में सट्टा, मादक पदार्थों की बिक्री, अवैध कट्टी नहीं रुकवा पा रहे हो। ऐसे में लगता है कि आप लोग लूट-छिनैती भी नहीं रोक पाओगे।

सोमवार रात एसएसपी आकाश कुलहरि ने यह तल्ख बातें थानेदारों से क्राइम मीटिंग में कहीं। एसएसपी का पहली मर्तबा रुख इतना सख्त था कि चार से पांच घंटे एसी कांफ्रेंस रूम में चली इस बैठक में थानेदार पसीने छोड़ते रहे। उनके साफ संकेत थे कि एक-दो दिन में कुछ थानेदारों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन


एसएसपी ने सोमवार रात पुलिस लाइन कांफ्रेंस रूम में जिले भर के अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक की शुरुआत बाराबंकी कांड की चर्चा से हुई, जिसमें बताया गया कि अपने जिले में मथुरा रिफाइनरी व हरियाणा बॉर्डर के कारण टप्पल व इगलास में मिथाइल अल्कोहल की सप्लाई आती जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां किसी तरह की घटना नकली शराब से न होने पाए, थानेदार इस बात का विशेष ध्यान रखें। ऐसे धंधे से जुड़े लोगों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। इसके बाद उन्होंने एक-एक कर जो क्लास लेना शुरू किया, थानेदार पसीने छोड़ते रहे।


इस दौरान शहर में क्वार्सी, देहली गेट, सासनी गेट, गभाना के बाद देहात में अतरौली, इगलास, गोंडा, खैर आदि थाना प्रभारियों को उनके थाना क्षेत्र में हो रहे गलत धंधों, बढ़ रहीं लूट, छिनैती व चोरियों पर जमकर फटकारा। बैठक में तय किया गया कि शाम पांच बजे से प्रतिदिन देर रात तक ऑपरेशन आलआउट चलाने के निर्देश दिए।

इस बैठक में एसपी सिटी अभिषेक, एसपी देहात मणीलाल पाटीदार, एसपी अपराध डॉ.अरविंद, एसपी यातायात अजीजुल हक सहित सभी सीओ व एसओ-इंस्पेक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed