फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   शराब पीकर हंगामा काट रहे युवकों ने लैपर्ड से की अभद्रता

शराब पीकर हंगामा काट रहे युवकों ने लैपर्ड से की अभद्रता

Thu, 06 Jun 2019 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
शराब पीकर हंगामा काट रहे युवकों ने लैपर्ड से की अभद्रता
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के बन्ना देवी थाना क्षेत्र के सारसौल इलाके में शराब पीकर उत्पात काट रहे एक प्रिंसिपल के बेटे और शोरूम संचालक ने मंगलवार रात लैपर्ड कर्मियों से ही अभद्रता कर डाली। इसे लेकर वहां अच्छा खासा बखेड़ा खड़ा हो गया। खबर पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और दोनों के खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई की गई।

वाकया मंगलवार रात करीब एक बजे का है, जब सारसौल के पास दो युवक शराब पीकर हंगामा काट रहे थे। स्थानीय लोगों के सूचना देने लैपर्ड मौके पर पहुंची। युवकों को समझाया तो वह लैपर्ड कर्मियों से ही उलझ गए और हाथापाई कर डाली। इस पर दोनों युवक समरेंद्र सिंह निवासी साईं विहार, और अशांक निवासी रघुवीर पुरी को हिरासत में ले लिया। समरेंद्र की मां स्कूल प्रिंसिपल हैं।
विज्ञापन


अशांक का सेंटर प्वाइंट पर शोरूम है। इंस्पेक्टर बन्नादेवी अरुणा राय के अनुसार दोनों के खिलाफ धारा 151 में कार्यवाही की गई है। दोपहर में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी के बाद दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed