{"_id":"5cf04962bdec22074d53d232","slug":"155925134410-aligarh-news161","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजवेज बस ने बाइक सवारों को रौंदा, वृद्धा की मौच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोजवेज बस ने बाइक सवारों को रौंदा, वृद्धा की मौच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के जीटी रोड पर एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार नाती और उसकी दादी को रौंद दिया। हादसे में वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नाती गंभीर है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिय। वहीं, घायल नाती को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां उसने देर शाम को दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
भगवान देवी (60) पत्नी राजवीर निवासी नगला बरी, विजयगढ़ की ननद हरदेवी निवासी बेगमाबाद, जवां की बुधवार को बीमारी के चलते मौत हो गई थी। भगवान देवी सहित परिवार के सभी सदस्य अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद घर को लौट रहा था। मृतका के बेटे सुरेश ने बताया कि मां पड़ोस के रहने वाले मुंह बोले नाती अशोक (23) पुत्र महीपाल के साथ बाइक पर सवार होकर करीब दोपहर 12:30 बजे घर को लौट रही थी। इसी दौरान गांधी पार्क के जीटी रोड पर एक रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसा इतना भयानक था कि मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। अशोक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। यहां उसने देर शाम को दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। गांधी पार्क इंस्पेक्टर के अनुसार फिलहाल परिजनों ने सड़क हादसे के संबंध में तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को देर शाम सौंपा गया।