फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आरई-पूर्व विधायक मामले में सुनवाई 10 जून को

आरई-पूर्व विधायक मामले में सुनवाई 10 जून को

Fri, 31 May 2019 02:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
आरई-पूर्व विधायक मामले में सुनवाई 10 जून को
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पूर्व विधायक ठा.राकेश सिंह और तत्कालीन आरआई शबीह हैदर से संबंधित प्रकरण में अदालत ने सुनवाई की तारीख 10 जून नियत कर दी है। इस मामले में दोनों पक्षों को तलब किया गया है। बता दें कि आरआई द्वारा पूर्व विधायक आदि पर दर्ज कराए गए मुकदमे में पुलिस स्तर से अंतिम रिपोर्ट लगा दी गई थी, जिसके खिलाफ आपत्ति दायर की गई।

इस आपत्ति को खारिज कर दिया गया। बाद में आरआई स्तर से सत्र न्यायालय में रिवीजन दायर किया गया, जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए निचली अदालत को पत्रावली वापस कर दी थी। अब इस निचली अदालत में मामले में सुनवाई चल रही है, जिसमें अब दोनों पक्षों को जिरह के लिए 10 जून को तलब किया है।
विज्ञापन


बता दें कि पिछली सपा सरकार में तत्कालीन विधायक ठा.राकेश सिंह पर पुलिस लाइन में आरआई के दफ्तर में घुसकर डकैती का आरोप लगा था। जिस मामले में जांच के लिए एडीजी तक को यहां भेजा गया था। इसे लेकर कई दिन तक राजनीतिक माहौल गरमाया रहा था। तभी से आरआई मामले की पैरवी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed