{"_id":"5c06c69dbdec2241471f698f","slug":"154394797512-sadabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस के परिचालक को पीटा, कैश छीनने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस के परिचालक को पीटा, कैश छीनने का आरोप
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, सादाबाद।
आगरा से अलीगढ़ जा रही अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस को कुछ लोगों ने आगरा चुंगी के पास मंदिर बैजनाथधाम के पास रोककर परिचालक को पीटकर घायल कर दिया।
परिचालक ने घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी है। तहरीर में परिचालक ने इन लोगों पर सात हजार रुपये का कैश छीनकर ले जाने का भी आरोप लगाया है।
अलीगढ़ डिपो की बस संख्या यूपी 81-एएफ 0784 के परिचालक सत्यपाल सिंह पुत्र महावीर सिंह निवासी कोरेह रघुपुर अलीगढ़ ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाए कि बस आगरा से अलीगढ़ जा रही थी।
तभी बैजनाथ मंदिर के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी मिली, जिसके पास आठ-दस लोग खड़े हुए थे। इन लोगों ने बस को रुकवाया और बस में आकर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर पर चोट आईं। यह लोग उससे सात हजार रुपये का कैश भी छीन ले गए।
परिचालक ने बताया कि जब वह सुबह अलीगढ़ से आगरा की ओर बस लेकर जा रहा था तो बस में एक युवक से उसकी झड़प हो गई थी।