{"_id":"5c019268bdec22418b5fe0a4","slug":"15436069327-iglass-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट को पहले भी दर्ज किया था चोरी में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट को पहले भी दर्ज किया था चोरी में
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
कोतवाली पुलिस ने 14 नवंबर को दिल्ली से लौटते समय विशनपुर निवासी आलू कारोबारी पुष्पेंद्र शर्मा से लूट की वारदात को चोरी में दर्ज किया था।
एक सप्ताह बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा ने लूट को चोरी में दर्ज करने पर ऐतराज जताते हुए एसएसपी से मिलकर शिकायत की, जिस पर पुलिस सक्रिय हुई और वारदात के खुलासे की जिम्मेदारी एसओजी को दी गई।
इसके बाद चोरी को लूट में तरमीम किया गया। लूट की इस वारदात में दो दिन पहले सर्विलांस टीम के जरिए कैमथल के देवा उर्फ राज गौतम व नगला देव निवासी माना उर्फ मानवेंद्र को मुठभेड़ में पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया।
उधर छर्रा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में पिछले दिनों पड़ी डकैती को पुलिस ने चोरी में दर्ज किया था, जबकि परिवार को बंधक बनाकर सशस्त्र बदमाशों ने लाखों की डकैती डाली थी।