{"_id":"5bd748c8bdec2269b8463640","slug":"15408354894-sasni-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की डाट से नाराज किशोर स्कूल से गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता की डाट से नाराज किशोर स्कूल से गायब
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
सासनी (हाथरस)। ग्राम बिजाहरी के माजरा नया बिजलीघर क्षेत्र का गोपालपुर निवासी 15 वर्षीय किशोर पिता की डांट से नाराज होकर स्कूल से लापता हो गया। काफी तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला। पीड़ित पिता ने पुत्र के अपहरण की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। रविवार की रात पुलिस ने किशोर को फीरोजाबाद शहर से बरामद कर लिया। उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह कासगंज भेजा गया है।
दरअसल, नया बिजलीघर क्षेत्र के गोपालपुर निवासी कैलाश कुमार का 15 वर्षीय पुत्र अमन उर्फ बिट्टू कैलोरा रोड स्थित कोतवाली चौराहे पर ज्ञान एकेडमी में कक्षा छह में अध्ययन करता है। शनिवार को किसी घरेलू मामले को लेकर अमन को उसके पिता कैलाश ने फटकार लगा दी, जिससे नाराज होकर अमन स्कूल से ही लापता हो गया।
परिजनों ने उसको काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई थी। 27 अक्तूबर को पीड़ित पिता ने अमन के अपहरण की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। रविवार की शाम को अमन फीरोजाबाद में घूम रहा था। राहगीर की सूचना पर फीरोजाबाद पुलिस ने पकड़कर अमन को सासनी पुलिस के हवाले कर दिया।