फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जिठानी व देवरानी से पल्सर सवार बदमाशों ने की लूट

जिठानी व देवरानी से पल्सर सवार बदमाशों ने की लूट

Sat, 18 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
जिठानी व देवरानी से पल्सर सवार बदमाशों ने की लूट
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला चूरा में त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने के लिए स्कूटी से जा रही जेठानी-देवरानी को सशस्त्र बदमाशों ने रोक लिया। बच्चे की कनपटी पर तमंचा लगाकर जेवरात उतारने की धमकी दी। डरी सहमी महिलाओं ने तुरंत ही अपने जेवर उतारकर बदमाशों को दे दिए। बदमाश जेवर लेकर भाग निकले। भागते हुए बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।

नगला चूरा निवासी अशोक कुमार नगर के जय अंबे कालोनी में रहते हैं। उनकी दादी का शुक्रवार को गांव में त्रयोदशी संस्कार था। उसमें शामिल होने के लिए अशोक कुमार की पत्नी रिंकी और भाभी सीमा पत्नी जितेंद्र अपने बच्चे के साथ स्कूटी से गांव जा रही थीं। अलीगढ़ मार्ग से गांव के लिए जाने वाले लिंक मार्ग पर अपाचे सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी स्कूटी रुकवा ली।
विज्ञापन


बदमाशों ने बच्चे की कनपटी पर तमंचा लगाकर मारने की धमकी दी जिस पर डरकर जेठानी-देवरानी ने अपने आभूषण उतारकर बदमाशों के हवाले कर दिए।

लूटे गए आभूषणों की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है। बदमाशों के भागने के बाद महिलाओं ने परिजनों को जानकारी दी तो उनके भी होश उड़ गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी करने के साथ आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें बदमाश भागते हुए नजर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि लूट नहीं बल्कि टप्पेबाजी की तहरीर मिली है। महिलाओं ने बताया कि बच्चे को शौच कराने के लिए उन्होंने गाड़ी रोकी थी, और अपना बैग स्कूटी पर रखा था, तभी बदमाश बैग को लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed