{"_id":"5b6f4a214f1c1be2258b480c","slug":"15340201211-akbarabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर पत्नी को छीन ले गया दूसरा पति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट कर पत्नी को छीन ले गया दूसरा पति
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अकराबाद (अलीगढ़)।
थाना क्षेत्र में गोपी-भिलावली मार्ग पर शनिवार को बाइक सवार दंपती को कार सवार कुछ लोगों ने रोका। इसके बाद महिला के पति से मारपीट की और उसकी पत्नी को कार में बिठाकर ले गए। थाने पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी को छीनकर कुछ लोग ले गए हैं, जिनमें एक व्यक्ति वह भी है जिसके साथ पांच साल तक उसकी पत्नी रही थी। दो पतियों की बात पर पुलिस जांच में जुटी है।
दादों थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी इस व्यक्ति के अनुसार वह नोएडा में सब्जी बेचता था। वहीं उसकी पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ इटावा जनपद निवासी एक व्यक्ति के साथ पांच साल पहले चली गई थी। करीब 15 दिन पहले पत्नी और बच्चों ने फोन पर बात की, जिस पर वह उन्हें अपने साथ गांव लिवा लाया था। वह अकराबाद क्षेत्र में अपनी बहन के घर पर रह रहा था।
शनिवार की सुबह उसकी पत्नी ने घबड़ाहट होने की बात कही, जिस पर पड़ोसी गांव में दवा दिलवाने ले जा रहा था। गोपी-भिलावली मार्ग पर गांव नयाबास के निकट एक कार में पांच लोग आए और उसको मारपीट कर उसकी पत्नी को छीन ले गए। आरोप लगया कि उसकी सोने की दो अंगूठी और जंजीर भी छीन ले गए।