{"_id":"5b50ea8a4f1c1b3e748b6066","slug":"1532029574532-sadabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली महकमे की टीम ने 32 मकानों में पकड़ी बिजली चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली महकमे की टीम ने 32 मकानों में पकड़ी बिजली चोरी
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद।
सादाबाद। बिजली महकमे का अभियान बिजली चोरों के खिलाफ लगातार जारी है। गुरुवार को भी नगर से लेकर गांव में बिजली चोरों को पकड़ा गया। इनके खिलाफ थाने में तहरीर दी गई। कहीं यह अभियान तड़के चलाया गया तो कहीं दोपहर में चेकिंग की गई।
नगर में गली पंडितान, मोहल्ला बरी वाला और वाल्मीकि बस्ती में यह अभियान चलाया गया। अभियान में एसडीओ दुर्गेश कुमार, लोकेंद्र पाठक, वीरपाल सिंह की टीम ने गली पंडितान में अतिरिक्त केबल डालकर बिजली चोरी कर रहे पांच, मोहल्ला बरीवाला के पांच लोगों के अलावा वाल्मीकि बस्ती के एक व्यक्ति के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई।
इनके खिलाफ थाने में विद्युत अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी गई है। जेई अमित कुमार ने बताया कि बिजली चोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इधर, विद्युत विभाग के अवर अभियंता ललित यादव ने गांव जंगला के 13 लोगों और गांव रसमई के सात लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।