{"_id":"5b2fdf834f1c1bca228b7591","slug":"15298640681914-sikandhra-rahu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानों ने युवक से 14 हजार रुपये, मोबाइल लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरखुरानों ने युवक से 14 हजार रुपये, मोबाइल लूटे
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
दिल्ली से मैनपुरी जाने के लिए बस में सफर कर रहा युवक शनिवार देर रात जहरखुरानी का शिकार हो गया। रविवार की सुबह पंत चौराहे के बेहोश पड़े युवक को देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। आठ घंटे उपचार के बाद उसे होश आया।
कस्बा किशनी जिला मैनुपरी निवासी युवक भुवनेश पुत्र निरोत्तम ने बताया कि वह गुरुग्राम में रह कर नौकरी करता है। शनिवार की रात में वह किशनी जाने के लिए दिल्ली के आनन्ं बिहार बस अड्डे पर आ गया। वहां से रोडवेज की बस में बैठ गया। रास्ते में पास में बैठे जहरखुरानों ने उससे दोस्ती कर ली। उसे ढाबे पर कोल्डड्रिंक तथा बिस्कुट खाने को दिए। इसके बाद वह बेहोश हो गया। जहरखुरान उसका बैग ले गए। बैग में चौदह हजार रुपये, कपड़े, मोबाइल था।