{"_id":"5c86c43ebdec221446317b8c","slug":"151552335934-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर दिलाने साथ गए दोस्त को खींच ले गई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेपर दिलाने साथ गए दोस्त को खींच ले गई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
मथुरा के राया क्षेत्र में बलदेव रोड पर एक्सीडेंट में महानगर के बन्नादेवी इलाके के दो युवकों की मौत की खबर मिलने पर दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। इनमें से एक का पेपर था, जबकि दूसरा उसका दोस्त पेपर दिलाने गया था। इस खबर पर परिवार के सदस्य यही कह रहे थे कि दूसरे को उसकी मौत खींच ले गई। वरना उसका साथ जाने का कोई मतलब नहीं था। इनमें से एक का पिता चाय की दुकान चलाता है, जबकि दूसरे का पीएसी में सेवारत है।
महानगर के बन्नादेवी के लच्छिमपुर का अंकित पुत्र होरीलाल दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था और बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसका आज सोमवार को चौथा पेपर था। वह अपने बैंक कॉलोनी निवासी दोस्त रोहित पुत्र रतन सिंह को साथ ले गया था। रोहित 12वीं करने के बाद बीएससी में दाखिला ले चुका था। वह भी दो भाई एक बहन में छोटा था। इनमें अंकित के पिता जीटी रोड पर चर्च के सामने चाय की दुकान लगते हैं, जबकि रोहित के पिता पीएसी में हैं। देर रात दोनों के शव नहीं आए था।
परिवार की महिलाओं को ज्यादा जानकारी नहीं दी गई थी। दोनों के अधिकांश पुरुष सदस्य मथुरा गए हुए थे। देर रात शवों का यहां इंतजार चल रहा था। उधर, मथुरा से खबर मिली थी कि रात तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। इसलिए उम्मीद है कि मंगलवार को दिन में शव यहां आ पाएंगे।