फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नौरंगीलाल के प्रधानाचार्य ने सुशील मीतल इं. कालेज के प्रधानाचार्य पर एनसीआर दर्ज कराई

नौरंगीलाल के प्रधानाचार्य ने सुशील मीतल इं. कालेज के प्रधानाचार्य पर एनसीआर दर्ज कराई

Fri, 04 Jan 2019 02:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
नौरंगीलाल के प्रधानाचार्य ने सुशील मीतल इं. कालेज के प्रधानाचार्य पर एनसीआर दर्ज कराई
न्यूज क्राइम, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


नौरंगीलाल राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य के साथ श्री सुशील चंद्र मीतल इंटर कालेज (एडेड) के प्रधानाचार्य विष्णु कुमार को अभद्र व्यवहार करना और फोन पर धमकी देना भरी पड़ गया है।

इस मामले में डीआईओएस के पास शिकायत पहुंचने पर उन्होंने थाना सिविल लाइंस में उक्त कालेज के प्रधानाचार्य पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी की तैयारी में है।
विज्ञापन


नौरंगीलाल के प्रधानाचार्य शीलेंद्र कुमार ने बताया कि मामला 2018 की यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान का है। परीक्षा में सचल दल में होने के दौरान श्री सुशील चंद्र मीतल इंटर कालेज, खैर में उनके निर्देशन में टीम चेकिंग को गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान केंद्र में भारी अनियमितताएं मिलीं। नियमों की अनदेखी कर विष्णु कुमार ने अपनी पत्नी को केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दिला दी थी।

जिसकी आख्या उनके माध्यम से शिक्षा विभाग को दी गई। इसी बात से विष्णु कुमार रंजिश मानने लगा। कई बार उसने फोन पर गालियां दीं। कुछ दिन पहले वह जीआईसी में भी आया था। गाड़ी को स्कूल के अंदर जबरन घुसाने लगा।


इस बात को लेकर चौकीदार से भी गहमागहमी हो गई थी। इस बारे में डीआईओएस से शिकायत की गई। उन्होंने इस मामले में एसएसपी को पत्र लिख थाना सिविल लाइंस में विष्णु कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना सिविल लाइंस इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है। उसको पकड़ने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed