फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   घर में घुसकर बहनों को छेड़ा, विरोध पर भाई पीटा

घर में घुसकर बहनों को छेड़ा, विरोध पर भाई पीटा

Sun, 18 Mar 2018 01:48 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर बहनों को छेड़ा, विरोध पर भाई पीटा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के बन्नादेवी इलाके के चूहरपुर में पड़ोसी दबंगों ने पहले घर में घुसकर चार बहनों से छेड़खानी की और जब विरोध में उनका भाई आया तो उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। इस दौरान दबंगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस संबंध में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

मुकदमा दर्ज कराते हुए पीड़ित बाप ने बताया है कि वह शुक्रवार रात नौ बजे किसी काम से नई बस्ती गया था। घर में पत्नी व चार बेटियां अकेली थीं। तभी पड़ोस के तीन-चार युवक घर में घुस आए और पहले छोटी बेटी संग छेड़खानी की।
विज्ञापन


जब इसका विरोध किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच पीड़ित का बेटा आ गया तो उन्होंने वहां जमकर मारपीट करते हुए लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।

इस मारपीट में पीड़ित के बेटे के गंभीर चोट आ गई। शोरशराबे के चलते भीड़ तो जमा हो गई, मगर दबंगों की दहशत के आगे किसी ने विरोध नहीं किया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। तब तक दबंग भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में घायल को अस्पताल दाखिल कराते हुए पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्रभात, शनि, आकाश, आनंद, उसके बेटे राजू को नामजद कर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed