{"_id":"5c350f65bdec2256b110a7ca","slug":"131546981221-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर रोड तिराहा पर एक किराना दुकान से दो लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खैर रोड तिराहा पर एक किराना दुकान से दो लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
महानगर के खैर रोड तिराहा स्थित एक किराना दुकान को सोमवार चोरों ने निशाना बना लिया। दुकान की छत पर लगे लोहे के जाल को काटकर गल्ले में रखे पैसे और सामान की चोरी कर ले गए। दुकानदार के अनुसार चोरों ने दुकान के सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। वह दो लाख रुपये की नगदी और हजारों का सामान ले गए।
देहली गेट क्षेत्र के निरंजनपुरी की रहने वाले सुमित पुत्र देवेंद्र कुमार खैर रोड पर किराना की दुकान चलाते हैं। सुमित ने बताया कि हर रोज की तरह सोमवार रात लगभग 10 बजे दुकान बंद करके घर को गया था। बिक्री का लगभग दो लाख रुपया गल्ले में ही रखा छोड़ दिया था। मंगलवार सुबह दुकान खोलने पर दुकान में रात को चोरी होने का पता चला। गल्ले में रखी रकम के साथ ही सामान भी गायब था। चोरों ने दुकान की छत पर चढ़कर लोहे के जाल को काटकर दुकान के अंदर प्रवेश किया। बदमाशों ने वारदात को इतने शातिर अंदाज में अंजाम दिया कि आस पड़ोस के लोगों को भी कोई भनक नहीं लग सकी। इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। इधर, थाना गांधी पार्क इंस्पेक्टर ने बताया कि दुकानदार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।