फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सिपाही पर लगाया शादी के नाम पर दुष्कर्म का आरोप

सिपाही पर लगाया शादी के नाम पर दुष्कर्म का आरोप

Sat, 05 Jan 2019 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
सिपाही पर लगाया शादी के नाम पर दुष्कर्म का आरोप
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र की एक युवती ने जनपद के एक पुलिस अधिकारी के गनर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि सिपाही अब शादी करने से इंकार कर रहा है। इस बात की शिकायत एसएसपी से की है। एसएसपी ने मामले की जांच को महिला थाना पुलिस को आदेश दिया है।

बन्नादेवी क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने बताया कि सिपाही एक वर्ष पहले उसके पड़ोस में रहने को आया था। इसी दौरान उसके साथ प्रेम प्रसंग हो गया। सिपाही ने शादी का झांसा देकर एक वर्ष तक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


शादी करने को दबाव डालने पर उसने पिछले दिनों मारपीट की ओर अब घर खाली करके चला गया है। युवती ने बताया कि उसके पिता भी रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं।

इधर, सिपाही जनपद के एक पुलिस अधिकारी का गनर है। एसएसपी ने युवती की शिकायत सुन महिला थाने को मामला सौंप दिया। साथ ही युवती को जांच के आधार पर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed