{"_id":"5c1ab2adbdec2256fa26856f","slug":"131545253549-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से घायल महिला, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से घायल महिला, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज क्राइम, अमर उजाला, अलीगढ़
महानगर के नादा पुल पर एक अधेड़ महिला को अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। कार की टक्कर से महिला को गंभीर चोटें आईं हैं। महिला नादा पुल के ढलान पर स्थित बंबे के किनारे महिला पति के साथ कपड़े धो रही थी। इसी बीच कार ने उसे टक्कर मार दी। महिला को पति ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
इधर, महिला को टक्कर मारकर कार चालक गाड़ी को भगा ले गया।
बतलून बेगम (50 वर्षीय) पत्नी छोटे खां नादा पुल के पास ही रहती है। महिला और उसका पति धोबी का काम करते हैं। बुधवार को हर रोज की तरह दोनों कपड़े धोने के लिए नादा पुल के पास स्थित बंबे के किनारे गए थे। यहां महिला कपड़े धो रही थी तभी नादा पुल के ढलान से शहर की ओर आती एक कार अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया। महिला टक्कर से बंबे में जा गिरी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं हैं।
महिला के पति छोटे खां ने बताया कि कार में चार लोग सवार थे। टक्कर मारकर वह सभी कार को तेज रफ्तार में भगा ले गए। अज्ञात कार चालकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देने की तैयारी है।