{"_id":"5c058ccdbdec22413e0583e0","slug":"131543867597-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू पालीटे क्\n नक के शिक्षक पर हमला, एक छात्र निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएमयू पालीटे क् नक के शिक्षक पर हमला, एक छात्र निलंबित
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पालीटेक्निक कॉलेज ब्वायज के शिक्षक डॉ. एसएम तलहा पर भाई के साथ चाकू एवं तमंचा लेकर पहुंचे एक छात्र ने हमला कर दिया। उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी छात्र ने यूनिवर्सिटी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया है। इस घटना के बाद कैंपस की राजनीति अचानक गरमा गई है। प्रॉक्टर ने इस मामले में छात्र को निलंबित कर दी है। थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया है।
यूनिवर्सिटी पॉलीटेक्निक के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के शिक्षक डॉ. एसएस तलहा पर यह हमला 1 दिसंबर को लैब में हुआ था। आरोप है कि अपने भाई के साथ पहुंचे डिप्लोमा इंजीनियरिंग के छात्र शहबाज अली खान ने उन पर हमला कर दिया था। उनके साथ दुर्व्यवहार किया और यूनिवर्सिटी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। छात्र पर चाकू एवं तमंचा लेकर आने और धमकी देने का आरोप है। एएमयू प्रॉक्टर ने आरोपी छात्र शहबाज अली खान को निलंबित कर जांच बैठा दी है। एएमयू टीचर्स एसोसिएशन ने मामले को गंभीरता से लिया है।
सोमवार को अमुटा कार्यकारिणी की आपात बैठक में शिक्षक के ऊपर शारीरिक हमला किये जाने की घटना की निंदा की गई। शिक्षकों ने इस घटना को शर्मनाक करार दिया और पीड़ित शिक्षक के साथ खड़े होने का एलान किया है। अमुटा सचिव प्रो. नजमुल इस्लाम ने बताया कि इस मामले को लेकर 15 दिसंबर को जनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएम) का आयोजन किया जा रहा है। एएमयू के डिप्टी प्रॉक्टर प्रो. एस मोहम्मद अली ने बताया कि यूनिवर्सिटी पॉलीटेक्निक के छात्र शहबाज अली खान पर शिक्षक डॉ. एसएम तलहा पर हमला एवं दुर्व्यवहार के साथ-साथ यूनिवर्सिटी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा है। इस मामले में थाना सिविल लाइन में एफआईआर दर्ज हो गया है। छात्र को निलंबित कर जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन
--