फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ऑटो वाले ने छेड़ी छात्रा, धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा

ऑटो वाले ने छेड़ी छात्रा, धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा

Fri, 06 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
ऑटो वाले ने छेड़ी छात्रा, धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के क्वार्सी चौराहे से दुबे पड़ाव के लिए ऑटो में सवार हुई डिग्री कॉलेज की छात्रा संग ऑटो चालक को छेड़खानी भारी पड़ गई। पहले तो छात्रा रास्ते में उतर गई और फिर अपने साथियों को बुलाकर उसकी पिटाई करवा दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया गया है कि सासनी गेट क्षेत्र की छात्रा रामघाट रोड के एक डिग्री कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। शाम को रोजाना की तरह कॉलेज से घर लौटते समय वह क्वार्सी चौराहे से दुबे पड़ाव के लिए सवार हुई। ऑटो में बैठते ही चालक ने उसमें बज रहे गाने की आवाज बढ़ां दी।
विज्ञापन


जब छात्रा ने धीमा करने के लिए कहा तो अश्लील कमेंट कर दिया। इस पर छात्रा कुछ आगे चलकर उतर गई और उसने अपने साथी बुला लिए। इसके बाद उस ऑटो चालक की जमकर धुनाई की गई और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पीटा
महानगर के भुजपुरा इलाके में गुरुवार दोपहर करीब चार साल की बच्ची से पड़ोस के एक युवक ने खंडहरनुमा मकान में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। इसी बीच बच्ची के शोर पर परिजन आ गए और आरोपी को पकड़कर धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। बताया गया है कि बच्ची घर के दरवाजे पर खेल रही थी। तभी आरोपी उसे बातों में उलझाकर ले गया और उसके साथ गंदी हरकत करने लगा। इस पर बच्ची चीख पड़ी। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग और परिजन आ गए। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed