{"_id":"5b0724994f1c1ba66e8b4728","slug":"131527194777-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला यात्री ने साहस का परिचय देकर लुटेरे को पकड़वाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला यात्री ने साहस का परिचय देकर लुटेरे को पकड़वाया
Updated Fri, 25 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
इलाहाबाद जा रही संगम एक्सप्रेस में गुरुवार को महिला यात्री ने साहस की अनूठी मिसाल पेश करते हुए एक लुटेरे को दबोच लिया और बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी जीआरपी ने बताया कि गांव सेहुंद औरैया निवासी नीरज कुमारी गुरुवार को संगम एक्सप्रेस के आरक्षित कोच में सवार होकर इलाहाबाद की ओर जा रही थी।
ट्रेन हापुड़ के आउटर पर रुकी तभी दो बदमाश यात्री बनकर उसके कोच में सवार हो गए। एक युवक ने उसका पर्स छीनने का प्रयास किया, विरोध करने पर वह मारपीट पर आमादा हो गया, लेकिन महिला ने साहस का परिचय देते हुए शोर मचा दिया और पर्स को नहीं छोड़ा।
मौके का फायदा उठाकर एक बदमाश तो भाग गया, लेकिन दूसरे को उसने अन्य यात्रियों की मदद से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी गांव बनौरी इलाहाबाद निवासी अमित कुमार के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया।