{"_id":"5a6651784f1c1b91268b5d3c","slug":"131516654968-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के रहने वाले ट्रक चालक की अलीगढ़ में हत्या-ᄋᄂ₩ᅦU¢₩","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब के रहने वाले ट्रक चालक की अलीगढ़ में हत्या-ᄋᄂ₩ᅦU¢₩
Updated Tue, 23 Jan 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्स, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना बन्ना देवी के ऊदला इलियास पुर में पंजाब के ट्रक चालक के सिर पर किसी चीज से घातक प्रहार कर हत्या कर दी गई। उसका शव ट्रक में ही छोड़ दिया गया। सोमवार सुबह आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक में मिले कागजों से ट्रक मालिक का पता लगा, जिसके बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ट्रक के क्लीनर की तलाश कर रही है।
पंजाब के बटिंडा से ट्रक संख्या सीवी 10, सीएम 5618 ऊदला इलियासपुर आकर माल ले जाता है। यह ट्रक हर 15 दिन में आता है। सोमवार को ग्रामीणों ने गांव से करीब 50 मीटर की दूरी पर एक ट्रक खड़ा देखा। यह भी देखा कि ट्रक की ड्राइवर वाली सीट के पास से खून बह रहा है। वहां पर एक व्यक्ति का शव पड़ा था।
ट्रक का क्लीनर गायब था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक मालिक का पता कर पूरी घटना उसे बताई। इसी के साथ ट्रक ड्राइवर की शिनाख्त भी हो गई।
विज्ञापन
ड्राइवर की शिनाख्त सुखवीर सिंह (35) पुत्र मेहर सिंह निवासी बिलूर, जिला फिरोजपुर पंजाब के रूप में हुई। मृतक के सिर पर किसी डंडे जैसी चीज से प्रहार करने का निशान पाया गया है।
पुलिस ने ड्राइवर के परिजनों को को सूचित कर दिया है। पुलिस मान रही है कि हो सकता है क्लीनर से कोई विवाद होने के बाद यह घटना हुई हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लूट की संभावना नहीं
पुलिस ड्राइवर की हत्या को लूट के इरादे से की गई घटना नहीं मान रही है। पुलिस का मानना है कि अगर वारदात करने वाले का इरादा ट्रक लूटने का होता तो वह हत्या कर ट्रक लूट ले जाते, लेकिन ट्रक नहीं ले गए। इसलिए लूट की संभावना बहुत कम रह जाती है।